Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तालाब से मिला युवक का कंकाल, 7 माह से था लापता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 01:41:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 01:41:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मछुआरे के जाल में मछली की जगह एक नर कंकाल की खोपड़ी फंसकर बाहर आ गई। घ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मछुआरे के जाल में मछली की जगह एक नर कंकाल की खोपड़ी फंसकर बाहर आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से तालाब से अन्य अवशेष बरामद किए हैं। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के हंसी नगरा पुलिया के पास एक मछुआरा मछली पकड़ने गया था। 

दो दिन पहले उसने तालाब में जाल डाला था, जिसमें नर कंकाल की खोपड़ी फंस गई। मछुआरे ने बुधवार को इसकी सूचना छोटा फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका कंकाल मिलने की खबर फैलते ही छोटा फतेहपुर निवासी अनीता देवी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुँचीं। उन्होंने अवशेषों को देखकर आशंका जताई कि यह कंकाल उनके पति अवधेश 35 वर्षका है, जो पिछले सात महीनों से लापता थे। 

अनीता देवी के अनुसार उनके पति सात माह पूर्व गाँव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक पर गए थे, जिसके बाद वह कभी घर नहीं लौटे। उस समय क्षेत्र में बाढ़ का माहौल था। 
परिजनों ने पहले ही गाँव के एक व्यक्ति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस में गुमशुदगी और बाद में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस समय शव बरामद नहीं हो सका था। पुलिस की कार्रवाई में सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से तालाब में कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर अवशेषों को कब्जे में ले लिया है। वर्तमान में पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।