Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Shikha Pandey, Date: 01/10/2026 06:07:28 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 01/10/2026 06:07:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बेरीनाग में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बेरीनाग में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण और विज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष बेरीनाग त्रिलोक खाती और विशिष्ट अतिथि सोशल मीडिया प्रभारी नगर भाजपा बेरीनाग निखिल पंत ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य धनी राम ग्वासिकोटी ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री कपिल पांडे, जगजीवन प्रसाद, पूरन कुमार, मंजुल पंत, सुरमा भूपाली सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुंदर महरा ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया और कार्यक्रम का समापन किया।


Featured News