Contact for Advertisement 9650503773


24-year singer death: 24 वर्षीय गायक नाही का निधन, मौत का कारण अज्ञात
 

24 वर्षीय गायक नाही का निधन

24 वर्षीय गायक नाही का निधन - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Kritika Kumari , Date: 11/11/2023 02:03:43 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Kritika Kumari ,
  • Date:
  • 11/11/2023 02:03:43 pm
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: कई समाचार आउटलेट्स के अनुसार, कोरियाई गायक-गीतकार नाहि का बुधवार को 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक हुई मौत के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

विस्तार

नई दिल्ली: कई समाचार आउटलेट्स के अनुसार, कोरियाई गायक-गीतकार नाहि का बुधवार को 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक हुई मौत के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस मौत के कारण के संबंध में न तो उनकी एजेंसी और न ही उनके परिवार ने किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक में नाही का अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

इंस्टाग्राम पर नाही की आखिरी पोस्ट
नाही की आखिरी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ ला दी है। ये पोस्ट अब वायरल हो गया है। उनकी मौत से एक दिन पहले इसे शेयर किया गया था। 

पोस्ट में नाही की एक प्यारी सी सेल्फी सहित कई तस्वीरें शामिल थीं। इसके बाद एक ट्रेन यात्रा, जो उन्होंने हाल ही में की थी, की झलक दिखाई गई। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की कई तस्वीरें भी जोड़ीं और अपनी पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं जोड़ा। अचानक हुई उनकी मृत्यु से उनके प्रशंसको में जैसे मातम सा छा गया प्रशंसक शोक हैं। 

2019 में नाही ने सिंगल, ब्लू सिटी के साथ एक इंडी गायिका, गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ब्लू नाइट और ग्लॉमी डेज़ जैसे ट्रैक दिए। उनका आखिरी काम उनका एकल रोज़ था, जिसे उन्होंने अपने प्रशंसकों को समर्पित किया था। यह चार महीने पहले रिलीज हुई थी।