Contact for Advertisement 9650503773


Saudi Arabia: सऊदी अरब ने इंडिया के लोगों के लिए किया बड़ा एलान, हज यात्रियों के साथ ही इन लोगों को होगा फायदा 

हज यात्रियों के साथ ही इन लोगों को होगा फायदा 

हज यात्रियों के साथ ही इन लोगों को होगा फायदा  - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Md Hasan Raza , Date: 06/12/2023 06:23:18 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Md Hasan Raza ,
  • Date:
  • 06/12/2023 06:23:18 pm
Share:

संक्षेप

Haj-Umrah सऊदी अरब ने हज के लिए जाने वाले इंडियन सिटिज़न के  लिए बड़ी घोषणा की है। सऊदी अरब ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा संबंधी कई सुविधाओं का एलान किया है। जिसके अंतर्गत 48 घंटे के अंदर वीजा जारी करना और 4 दिनों का स्टॉपओवर वीजा सम्मिलित है। यानी भारतियों को अब हज करने या उमराह के लिए सऊदी अरब का वीजा पाने के लिए काफी लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा।

विस्तार

Haj-Umrah सऊदी अरब ने हज के लिए जाने वाले इंडियन सिटिज़न के  लिए बड़ी घोषणा की है। सऊदी अरब ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा संबंधी कई सुविधाओं का एलान किया है। जिसके अंतर्गत 48 घंटे के अंदर वीजा जारी करना और 4 दिनों का स्टॉपओवर वीजा सम्मिलित है। यानी भारतियों को अब हज करने या उमराह के लिए सऊदी अरब का वीजा पाने के लिए काफी लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा।

hajj: Hajj pilgrimage starts in Saudi Arabia, with 2 million expected after  lifting of COVID measures - The Economic Times

सऊदी अरब के वीजा नियमों में परिवर्तन के बाद भारत के नागरिक अब पर्यटन, व्यापार और उमरा वीजा पर सऊदी में उमराह कर सकते हैं। बता दें कि, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया ने यह बात मंगलवार को नई दिल्ली में कही। 

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ प्रेस को संबोधित करते हुए अल-राबिया ने कहा, 'मध्य पूर्व की यात्रा करने वाले भारतीय 96 घंटों के लिए स्टॉपवर वीजा ले सकते हैं। इसके बाद उन्हें उमराह करने और सऊदी अरब के किसी भी शहर में जाने की परमिशन मिल जाएगी। 

hajj: What is the Hajj pilgrimage and what does it mean for Muslims? - The  Economic Times

उमराह वीजा को लेकर उन्होंने कहा, 'उमराह वीजा 90 दिनों के लिए वैलिड है और विजाधारकों को सऊदी अरब के किसी भी शहर में रहने और यात्रा करने का परमिट देता है। 

सऊदी मंत्री ने इस बात का खास उल्लेख किया है कि, भारत से उमराह के लिए सऊदी अरब जाने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2023 में ही उमराह के लिए सऊदी अरब जाने वाले भारतियों की संख्या 12 लाख से ज़्यादा हो गई है। उन्होंने कहा, यह 2022 की तुलना में 74 फ़ीसद ज़्यादा है। 

Islam's holiest site looks set to host over two million as Hajj begins

भारत के लिए बढ़ेगा हज का कोटा ?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की हज समिति सऊदी मंत्री की यात्रा के दौरान भारत के हज तीर्थयात्रा कोटा को बढ़ने पर चर्चा करने की क़यास लगाई जा रही है। 

2023 में हज कोटा के अंतर्गत, क़रीब 1 लाख 75 हज़ार भारतियों ने हज यात्रा के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। इंडिया हज समिति की उपाध्यक्ष मुनवारी बेगम ने कहा कि, 'सऊदी मंत्री के यात्रा के एजेंडा में एक हज कोटा को 1, 75,025 से बढ़ाकर कम से कम 2,00,000 करने पर चर्चा सम्मिलित हैं।