Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: गोगुंदा के एक घर की आग में जिंदा जला 2 साल का मासूम व 5 साल का भाई भी झुलसा 
 

- Photo by : Social Media

राजस्थान  Published by: Udaya Lal Pushkarana ( Joshi) , Date: 24/02/2024 11:45:54 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Udaya Lal Pushkarana ( Joshi) ,
  • Date:
  • 24/02/2024 11:45:54 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में बेकरिया थाना में उप्पल वास गांव में यह घटना घटी  एक केलू पोस (कच्चा घर) में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे आग लगने से 2 साल का जिंदा बच्चा जलकर राख हो गया।

विस्तार

राजस्थान: उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में बेकरिया थाना में उप्पल वास गांव में यह घटना घटी  एक केलू पोस (कच्चा घर) में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे आग लगने से 2 साल का जिंदा बच्चा जलकर राख हो गया। वही 5 वर्षीय उसका भाई भी बुरी तरह जुलस गया घर में रखे कपड़े नगदी सहित अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोग बचाव को पहुंचे तब तक पूरा घर आग के हवाले हो गया। वहां का मंजर दिल दहलाने वाला था घर में बच्चे का जला हुआ शव मिला, जिसने देखा स्तब्ध रह गए हर व्यक्ति की आंखों से अश्रु धारा बहने लगी। 

बेकरिया थाना अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि, घटना गोगुंदा क्षेत्र की उपल वास क्षेत्र की है। उदाराम गमेती व उसकी पत्नी दोनों बच्चों को सोता हुआ छोड़कर सिंगा गमेती 5 वर्ष और प्रवीण गमेती 2 वर्ष घर में सोए हुए थे। इस बीच घर में आग लग गई सिंगा गमेती जैसे तैसे खुद का बच्चाव करते हुए घर से बाहर निकल गया, लेकिन दुख की बात है। वह अपने भाई प्रवीण को नहीं बचा पाया आज इतनी तेज व भीषण थी की कुछ समय में पूरा केलु पोस मकान जलकर राख हो गया।

आसपास वाले ग्रामीण ने खेत पर माता-पिता को सूचना दी वह घर तक पहुंचे तब तक पूरा घर जल कर राख हो गया। घर आग के हवाले हो गया पहाड़ी पर छीतरी आबादी में रहते हैं। यह लोग जहा ज्यादातर घर कच्चे है। ज्यादातर आदिवासी परिवार रहते हैं उनके घर दूर-दूर होते हैं। आसपास जंगल और उखाड़ खबर रास्ता होने से फायर ब्रिगेड पहुंचना मुश्किल है। ज्यादातर मकान लकड़ी घास फूस मिट्टी से बने हुए हैं थाना अधिकारी व प्रशासन आग की जांच में जुड़ गए हैं। उन्होंने बच्चों के शव को गोगुंदा  सरकारी मोर्चरी में रखवाया, वही जुलसे बच्चों को एंबुलेंस के जरिए एमबी अस्पताल पहुंचाया।