Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 19 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे पूर्व CM कमलनाथ सिंह- सूत्र 

भाजपा में शामिल होंगे पूर्व CM कमलनाथ सिंह- सूत्र

भाजपा में शामिल होंगे पूर्व CM कमलनाथ सिंह- सूत्र - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Agency , Date: 17/02/2024 03:45:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 17/02/2024 03:45:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर तरह-तरह की बातें इस वक्त हवा की तरफ फैल रही है। बता दें कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस वक्त अपने पार्टी बदलने की बात को लेकर सुर्खियों में है।

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर तरह-तरह की बातें इस वक्त हवा की तरफ फैल रही है। बता दें कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस वक्त अपने पार्टी बदलने की बात को लेकर सुर्खियों में है। सूत्रों से मिले जानकारी के मुताबिक विधायक ने यह दावा किया है कि, कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ 19 फरवरी को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर भाजपा की तरफ से किसी तरह की कोई बयान बाजी नहीं हुई है, ना ही किसी तरह ही कोई प्रतिक्रिया सामने आई है, लेकिन सूत्रों से दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ 10 से 12 विधायक और एक मेयर भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

कमलनाथ की मजबूती कितनी है?

मध्य प्रदेश के CM रह चुके हैं 
मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं 
1980 में छिंदवाड़ा से पहली बार वह सांसद बने थे 
9 बार छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए हैं 
पत्नी अलका नाथ भी सांसद रह चुकी हैं 
अभी बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं 
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं

कमलनाथ को लेकर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी

कमलनाथ को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि, बीजेपी में शामिल होने की उनकी उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है। उन्होंने गांधी नेहरू परिवार का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि, कमलनाथ हमेशा साथ खड़े रहे हैं ऐसा व्यक्ति बीजेपी के साथ नहीं जा सकता है।

कमलनाथ की नाराजगी का कारण

कमलनाथ के बारे में बताया जा रहा है कि, राज्यसभा जाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया कांग्रेस ने अशोक सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया कमलनाथ की इसी बात से नाराजगी है और यही वजह है कि, वह अशोक सिंह के नामांकन में शामिल भी नहीं हुए थे। हालांकि जब पार्टी ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया था तो कमलनाथ सिंह ने अशोक सिंह को शुभकामनाएं दी थी।