Contact for Advertisement 9650503773

Sushil Rinku Join BJP: चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए सुशील रिंकू

- Photo by : SOCIAL MEDIA

  Published by: Jamil Ahmed , Date: 27/03/2024 06:21:52 pm Share:
  • Published by: Jamil Ahmed ,
  • Date:
  • 27/03/2024 06:21:52 pm
Share:

संक्षेप

Sushil Rinku Join BJP: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आज बीजेपी में शामिल हो गए आपको बता दे की सुशिल रिंकू आम आदमी पार्टी  के एकमात्र  लोकसभा सदस्य थे। सुशील कुमार रिंकू के इस कदम पर जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

विस्तार

सुशील कुमार रिंकू 2023 को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कर विजयी बने थे। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में,  सुशील कुमार रिंकू और अंगुराल जालंधर पश्चिम सीट के लिए आमने-सामने थे। अंगुरल ने आम आदमी पार्टी  के टिकट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ सीट जीती थी। फिर सुशील कुमार रिंकू 2023 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

सुशील कुमार रिंकू 543 सदस्यीय लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद थे।

सुशील कुमार रिंकू ने आगे कहा कि वह पंजाब के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं, साथ ही जालंधर में और विकास परियोजनाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर आरोप लगाए।