Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: निंबाहेडा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 40 से अधिक लोग घायल
 

- Photo by : NCR Samahcar

राजस्थान  Published by: Udaya Lal Pushkarana ( Joshi) , Date: 24/02/2024 05:09:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Udaya Lal Pushkarana ( Joshi) ,
  • Date:
  • 24/02/2024 05:09:43 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: निंबाहेडा क्षेत्र के सदर थाना अंतर्गत ग्राम बाड़ी के समीप मकनपुरा मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से इसमें सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए ट्रैक्टर पलटते ही लोगों की चीत्कार दूर-दूर तक सुनाई दी।

विस्तार

राजस्थान: निंबाहेडा क्षेत्र के सदर थाना अंतर्गत ग्राम बाड़ी के समीप मकनपुरा मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से इसमें सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए ट्रैक्टर पलटते ही लोगों की चीत्कार दूर-दूर तक सुनाई दी। जिस पर आसपास के ग्रामीण ओर राहगीरों ने घायलो को निकाला और घटना की सूचना मिलते ही उन्हें 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों से चिकित्सालय निंबाहेड़ा लाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोभावली निवासी धाकड़ परिवार के लोग भगवानपुरा किसी आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि अचानक बाड़ी से मकनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली संतुलित होकर पलट गया जिसमें दो दर्जन लोग और 19 महिलाएं सवार थी। सभी को चोटे आई इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चंद्र कृपलानी पूर्व विधायक अशोक नवलखा जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष नितिन सहित बड़ी संख्या में भाजपा अधिकारी और कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे।