-
☰
No image found.
बिहार: श्रद्धा और सौहार्द का संगम, वारिस पिया वार्षिकोत्सव और मड़ही पूजा का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल प्रखंड के पाण्डेयगंगौट गांव में वारिस पिया के अनुयायियों एवं महान संत श्री श्री 1008 नंदबाबा के वार्षिकोत्सव सह दो दिवसीय मड़ही पूजा का शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया।
विस्तार
बिहार: कौआकोल प्रखंड के पाण्डेयगंगौट गांव में वारिस पिया के अनुयायियों एवं महान संत श्री श्री 1008 नंदबाबा के वार्षिकोत्सव सह दो दिवसीय मड़ही पूजा का शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया। पूजा के आरंभ होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया है। दूर-दराज के जिलों सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं और वारसी धर्मावलंबियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।आयोजन समिति के सदस्य नारायण स्वामी मोहन ने बताया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर नंदबाबा एवं महंत बाबा की समाधि पर चादरपोशी, विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सूफी भजन, कव्वाली तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, रोशनी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। मड़ही पूजा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी गंगा-जमुनी संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द है। समाधि पर चढ़ाई जाने वाली चादर को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ पकड़कर अर्पित करते हैं। इस दौरान धर्म, जाति और संप्रदाय का भेद पूरी तरह समाप्त हो जाता है और सभी श्रद्धालु एक साथ बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आषाढ़ मास की अठारहवीं तिथि को आयोजित होने वाली इस पारंपरिक मड़ही पूजा में प्रत्येक वर्ष देवा शरीफ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में वारसी धर्मावलंबी एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा के दरबार में मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के कारण हर वर्ष यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर चादरपोशी करते हैं और अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। पूजा स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई एवं प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सूफी भजन,कव्वाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के सभी ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
