-
☰
No image found.
बिहार: आयुष भलोटिया ने NEET-UG में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर बढ़ाया बिहार का मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के छोटे से कस्बे वारिसलीगंज के होनहार छात्र आयुष भलोटिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET में देश स्तर पर चौथा (AIR 4) स्थान हासिल कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के छोटे से कस्बे वारिसलीगंज के होनहार छात्र आयुष भलोटिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET में देश स्तर पर चौथा (AIR 4) स्थान हासिल कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही उनके गृहक्षेत्र वारिसलीगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया।देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली में पढ़ेंगे आयुषदेश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट (NEET UG) में ऑल इंडिया रैंक 4 लाने के बाद आयुष का देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान, एम्स (AIIMS), नई दिल्ली में डॉक्टर बनने का सपना अब साकार होने जा रहा है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई देते हुए कहा कि आयुष ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो देश के किसी भी शीर्ष पायदान पर पहुँचा जा सकता है। छोटे शहर से राष्ट्रीय फलक तक का सफर आयुष भलोटिया की इस सफलता से पूरे जिले के छात्रों में भारी उत्साह है।राज्य के मुखिया कुशवाहा सम्राट चौधरी सहित जिला के सांसद ने अपने एक्स हैंडल के थ्रू आयुष को बधाई दी है।लोगों का कहना है कि आयुष की यह उपलब्धि वारिसलीगंज और नवादा के अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। आयुष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट समर्थन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
