-
☰
No image found.
बिहार: पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे अनुशासन और नेतृत्व के गुण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, वारिसलीगंज प्रखंड के तत्वावधान में रामफल सिंह इंटर विद्यालय, शाहपुर में आयोजित प्रवेश प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
विस्तार
बिहार: बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, वारिसलीगंज प्रखंड के तत्वावधान में रामफल सिंह इंटर विद्यालय, शाहपुर में आयोजित प्रवेश प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि तथा जिला समन्वयक प्रियंका कुमारी विशिष्ट अतिथि, केंद्रीय विद्यालय पूर्व प्राचार्य विपिन कुमार सिंह चाण्डीनोवा हाई स्कूल के प्रभारी प्रधान विनय कुमार, अपसढ मध्य विद्यालय के प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह का विद्यालय के मुख्य द्वार पर कलर पार्टी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।ऋचा,अस्मिता खुशी ने चंदन तिलक,आरती एवं पुष्पवर्षा कर सभी अतिथियों का कलर पार्टी रीती, नंदनी,लक्मी भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा, पुष्पांजलि, गौरी, लीशा, मानसि, अनुष्का एवं पूजा और रिभा के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुआ।विद्यालय के प्रधान सुदर्शन कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का शॉल, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एवं एच.डब्ल्यू.बी. स्काउटर राजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सामाजिक, बौद्धिक, चारित्रिक एवं शारीरिक विकास करना है। शिविर के दौरान स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, अनुशासन, प्राथमिक उपचार, पिरामिड निर्माण,प्लास्टिक से दूसप्रभाव,टीम भावना तथा समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।मुख्य अतिथि प्रियंका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, आत्मविश्वास और सच्चे राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है। वहीं विनय कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी है तथा भविष्य में पुलिस, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था एवं सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहायक सिद्ध होता है। समापन समारोह के अवसर पर शारीरिक शिक्षक रितेश कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं की 10 टोलियों ने फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। टोली अमीषा, मनीषा, अनु, अनूप,राशि, फिजा निशा, गोलू, सत्यम अनूप सहित अन्य प्रतिभागियों ने पूरी-सब्जी, खीर, सेवई, पानीपुरी, ब्रेड पकोड़ा, टिकिया चाट सहित विभिन्न व्यंजन तैयार कर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को परोसे, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन लाइब्रेरियन अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर करिश्मा कुमारी, संतु कुमार सहित विद्यालय के सुधांसु कुमार लिपिक नवनीत कुमार, सीमा यादव, वेदप्रकाश रवि कुमार,शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर पाठ पुस्तक रीजनिंग, समान्य ज्ञान, आदि देकर शुभकामनाएँ दी गईं।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
