-
☰
No image found.
बिहार: रजौली चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, कार से मिली करीब 200 लीटर शराब
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले की समेकित जांच चौकी, रजौली पर उत्पाद एवं पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 198.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले की समेकित जांच चौकी, रजौली पर उत्पाद एवं पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 198.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब की खेप ले जा रही एक मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार (बीआर01सीएस/8300) को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर Officer's Choice Original Whisky की 180 एमएल की कुल 1104 बोतल, यानी 198.720 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के मोकामा निवासी चंदन कुमार (36), वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर पकड़ी निवासी सूरज कुमार (28) तथा नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परमानंद बिगहा निवासी उत्पल कांत कुमार (19) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से पटना पहुंचाई जा रही थी। पुलिस को पूछताछ में शराब प्राप्त करने वाले व्यक्ति के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
