-
☰
No image found.
बिहार: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह योग्य मामलों के त्वरित निपटारे पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: नवादा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवादा न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों की समीक्षा की गई।
लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामले, बैंक ऋण, बिजली बिल विवाद (चोरी छोड़कर), टेलीफोन, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक वाद (तलाक छोड़कर), श्रमवाद, वनवाद एवं मापतौल से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों को अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु नोटिस निर्गत करने, पक्षकारों की प्रभावी सूचना सुनिश्चित करने तथा प्री-सीटिंग के माध्यम से सुलह प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों के त्वरित समाधान की अपील की।
मध्य प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़फोड़ पर सियासत हुई तेज, कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ता जुड़े
मध्य प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
