Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में निशांत कुमार ने भरी हुंकार

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/10/2026 03:52:02 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/10/2026 03:52:02 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को नवादा के गांधी स्कूल प्रांगण में एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। आयोजित भव्य जनसभा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत एनडीए के कई वरि

विस्तार

बिहार: आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को नवादा के गांधी स्कूल प्रांगण में एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। आयोजित भव्य जनसभा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल हुए। सभा के दौरान एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की गई। सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी का चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान और बिहार के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालयों के विकास और उच्च शिक्षा 

में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शिक्षित समाज सच्चाई से भलीभांति परिचित है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव के लिए लगातार काम किया गया है। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से एनडीए के स्नातक प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, ताकि विधान परिषद में शिक्षकों और स्नातकों की आवाज मजबूती से उठाई जा सके। सभा में मौजूद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, नवादा की विधा
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹3,500, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 300 ग्राम प्रहरी सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा

उत्तर प्रदेश: एक्सपायरी गाड़ी पर लाल बत्ती और संदिग्ध पास लगाने का आरोप, दादरी पुलिस से जांच की मांग


Featured News