Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नजीबाबाद में मिशन शक्ति जागरूकता मार्च, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Raj kumar(UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/10/2026 02:54:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Raj kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/10/2026 02:54:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दिनांक 12.10.2026 को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के साथ मिशन शक्ति जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, स

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दिनांक 12.10.2026 को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के साथ मिशन शक्ति जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया  महिला सुरक्षा एवं अधिकार: महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न तथा अन्य अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने और बिना किसी भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर सुरक्षा: मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा अनजान लिंक और संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

जनजागरूकता एवं सहभागिता: छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की सहभागिता के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।  महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, वूमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181
 आपातकालीन पुलिस सेवा – 112, चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 बिजनौर पुलिस की अपील: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में सहभागी बनें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें। बेटियों को सुरक्षित वातावरण दें, उनके अधिकारों का सम्मान करें और उन्हें निर्भय होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹3,500, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 300 ग्राम प्रहरी सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा

उत्तर प्रदेश: एक्सपायरी गाड़ी पर लाल बत्ती और संदिग्ध पास लगाने का आरोप, दादरी पुलिस से जांच की मांग


Featured News