-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित, बलरामपुर के 460 प्रहरी होंगे लाभान्वित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए ग्रा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद बरेली में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बलरामपुर के 460 ग्राम प्रहरी लाभान्वित प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल से जनपद बलरामपुर के 460 ग्राम प्रहरी लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को दशहरा पर्व के उपहार वितरित किए गए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा से उन्हें आर्थिक संबल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होगी। यह पहल ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं कल्याण के साथ ही ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्राम प्रहरियों की सजगता एवं सतर्कता से गांव सुरक्षित बनते हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हैं। सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर गांव ही विकसित भारत के संकल्प की सशक्त नींव हैं।
गांव की सुरक्षा, ग्राम प्रहरी का सम्मान,सशक्त गांव, समृद्ध राष्ट्र की पहचान।
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹3,500, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था
मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: एक्सपायरी गाड़ी पर लाल बत्ती और संदिग्ध पास लगाने का आरोप, दादरी पुलिस से जांच की मांग
