-
☰
No image found.
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम ओड़ो में आयोजित किसान पंजीकरण शिविर का निरीक्षण किया गया।
विस्तार
बिहार: जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम ओड़ो में आयोजित किसान पंजीकरण शिविर का निरीक्षण किया गया। सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि बिहार में एग्री-स्टैक (AgriStack) फार्मर रजिस्ट्री का द्वितीय चरण 12 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को डिजिटल पहचान (Farmer ID) उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, उर्वरक, बीज, फसल बीमा एवं अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में चल रहे पंजीकरण कार्यों की समीक्षा की तथा कार्य में आ रही तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किसानों एवं आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया। साथ ही किसानों को पंजीकरण से प्राप्त होने वाले लाभों एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम ओड़ो स्थित सार्वजनिक जलाशय/तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तालाब के चारों ओर वॉक-वे निर्माण, पौधारोपण, बैठने की व्यवस्था एवं आकर्षक वातावरण विकसित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जलाशय का विकास इस प्रकार किया जाए कि यह ग्रामीणों के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र भी बने। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा इंटर विद्यालय, नारदीगंज का निरीक्षण किया गया, जिसे मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की क्षमता, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने मॉडल विद्यालय के संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारदीगंज, अंचलाधिकारी नारदीगंज, अन्य संबंधित पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
पश्चिम बंगाल: Senco Gold & Diamonds शोरूम में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर बदमाश फरार
