-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा पर DM सख्त, हाईवे सुधार कार्यों को 15 दिन की समयसीमा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिलाधिकारी (DM) डॉ. अंकुर लाठर ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त तेवर अपनाए हैं। फतेहगढ़ में हुई 'सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिलाधिकारी (DM) डॉ. अंकुर लाठर ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त तेवर अपनाए हैं। फतेहगढ़ में हुई 'सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार है। स्ट्रीट लाइट पर सख्ती: रात के समय नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहने पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि लाइट बंद होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त एक्शन होगा। विजिबिलिटी में सुधार: फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर पेड़ों और झाड़ियों की वजह से रिफ्लेक्टर नहीं दिख रहे हैं। इन्हें तुरंत छांटने के निर्देश दिए गए हैं ताकि रात में एक्सीडेंट कम हो सकें। 15 दिन का अल्टीमेटम: हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनाने और व्हाइट पेंटिंग (सड़क की पट्टियां) का काम 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लैक स्पॉट का सर्वे: जिले में 12 नए 'ब्लैक स्पॉट' (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिन्हित किए गए हैं, जहाँ सुरक्षा के लिए जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। एआरटीओ द्वारा पेश किए गए आंकड़ों में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की बढ़ती संख्या पर DM ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
मध्य प्रदेश: दो मकानों में हुई बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान से हुई भरी जनहानि, डीएम पवन गंगवार ने किया दौरा
मध्य प्रदेश: वार्ड-14 में लगा बिजली शिविर, 24 शिकायतों का मौके पर निपटारा
उत्तर प्रदेश: श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालु की भरी भीड़
उत्तराखंड: इंटर रिजल्ट के बाद छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में दिखा मातम का माहौल
