Contact for Advertisement 9650503773


उत्तरखंड: बस डिपो बनाने की करी गई मांग, जनता ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
 

- Photo by : social media

उत्तरखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तरखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 14/05/2026 01:52:50 pm Share:
  • उत्तरखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 14/05/2026 01:52:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तरखंड: गंगोलीहाट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है।

विस्तार

उत्तरखंड: गंगोलीहाट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन में गंगोलीहाट स्थित नवनिर्मित बस स्टेशन को 'बस डिपो' घोषित करने और यहाँ से विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों पर बसों के संचालन की पुरजोर मांग की गई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण गंगोलीहाट के प्रसिद्ध मंदिर—महाकाली, चामुण्डा, पाताल भुवनेश्वर, त्रिपुरा देवी, कोटगाड़ी और रामेश्वर—मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत चयनित हुए हैं। मंदिरों के इस विकास से क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों में भारी उछाल आया है और श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है।

प्रमुख मांगें और प्रस्तावित रूट

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान परिवहन सुविधाएं बढ़ती भीड़ के लिए अपर्याप्त हैं। जनता ने मांग की है कि गंगोलीहाट को डिपो का दर्जा देते हुए निम्नलिखित रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाए। गंगोलीहाट से जिला मुख्यालय (पिथौरागढ़) कालिका मेल एक थल-बेरीनाग और दूसरी डुनी  पनार मार्ग से। गंगोलीहाट से देहरादून (राज्य राजधानी)जागेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग से। गंगोलीहाट से बरेलीचम्पावत-खटीमा मार्ग से। गंगोलीहाट से नैनीताल (हाईकोर्ट/कमिश्नरी)रानीखेत-नैनीताल मार्ग से। गंगोलीहाट से दिल्ली (देश की राजधानी): सेराघाट-कैंची धाम होते हुए। क्षेत्र की जनता का कहना है कि इन रूटों पर सीधी बस सेवा उपलब्ध होने से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पत्र के अंत में भावुक अपील करते हुए लिखा गया है कि गंगोलीहाट की जनता मुख्यमंत्री से 'अभिभावक' के रूप में जनभावनाओं का सम्मान करने की उम्मीद रखती है।

 

ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत प्रमुख विनोद कुमार, नगर  पालिका अध्यक्ष विमल रावल,  भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, नगर पालिका के सभी वार्ड सदस्य,दर्जनों ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कई  संगठनों के प्रमुख,व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, कई सरपंच वन पंचायत, राज्य आंदोलनकारी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष संजेश मेहता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह डोभाल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ मनोज टम्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रविन्द्र लाल वर्मा, यूथ आर्मी गौरव पंत, लिखित पंत, टीम एक कोशिश भगवती पंत , विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपने वालों में  पूर्व प्रमुख लालित पाठक, मनोज टम्टा, हयात सिंह बोरा, राजेंद्र पंत, मनोज उप्रेती, गौरव पंत, मनोज रावल, गोपाल  सिंह,लिखित पंत सहित स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रमुख नागरिक शामिल रहे, जिन्होंने आशा व्यक्त की है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।


Featured News