Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज पर फायर विभाग की सख्ती, 10 दिन में सुरक्षा खामियां दूर करने का नोटिस

- Photo by : social media

तुषार कुमार/बिहार   Published by: , तुषार कुमार/बिहार   Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 11:29:04 am Share:
  • तुषार कुमार/बिहार
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 11:29:04 am
Share:

संक्षेप

बिहार: देशभर में कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों की अग्निक सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज हो गई है. इसी क्रम में पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडी पर एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की नजर पड़ी है.

विस्तार

तुषार कुमार/बिहार​​​​​: देशभर में कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों की अग्निक सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज हो गई है. इसी क्रम में पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडी पर एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की नजर पड़ी है. होलिया निरीक्षण में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां सामने आने के बाद विभाग ने संस्थान को दोबारा नोटिस करते हुए 10 दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया है. फायर विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि यदि तय समय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 5 दिनों में दूसरी बाहर पहुंची जांच टीम..
 पटना के बोरिंग रोड स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में पिछले 15 दिनों के भीतर दूसरी बार अग्निशमन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची है. इससे पहले 7 जून को किए गए निरीक्षण में भी कई गंभीर खामियां सामने आई थी. उसे समय विभाग में संस्थान प्रबंधन को सिर्फ कलर सिस्टम फायर डिटेकटर, इमरजेंसी सिद्धियां और अन्य सुरक्षा उपकरणों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे. मंगलवार को हुई दोबारा जांच में अधिकारियों ने पाया कि कुछ सुधार कार्य शुरू तो किए गए हैं लेकिन अधिकांश व्यवस्थाएं अभी तक मानकों के अनुसार नहीं की गई है। 

एमरजैंसी एग्जिट और फायर सिस्टम में मिली कमियां निरीक्षक के दौरान अधिकारियों ने एमरजैंसी एग्जिट फायर अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की विस्तार से जांच की. जांच में पाया गया है कि कई व्यवस्थाएं अभी अधूरी है और कुछ उपकरण पूरी तरह से कार्यशील नहीं है फायर विभाग के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में बड़ी संख्या में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त निकासी मार्ग होना आवश्यक होता है. लेकिन संस्थान में एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था अभी भी संतोषजनक नहीं पाई गई है. इसके अलावा फायर अलार्म सिस्टम में भी तकनीकी खामियां मिली है जिन्हें तत्काल ठीक करने के आवश्यकता बताई गई है फायर स्टैयर और डिक्टेटर सिस्टम पर सवाल अग्निशमन पदाधिकारी इंस्टिट्यूट कुमार ने बताया कि कोचिंग संस्थान में फायर स्टर निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया गया है वही फायर डिटेकटर सिस्टम भी पूरी तरह ऑटोमेटिक बनाने का काम भी अधूरा है। 

 हालांकि संस्थान की ओर से पंप हाउस की व्यवस्था की गई है लेकिन विभाग का कहना है कि यह मौजूदा मानकों के अनुरूप पर्याप्त नहीं अधिकारियों का मानना है कितने बड़े कोचिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूरी तरह आधुनिक अवसर चलित होनी चाहिए. कोचिंग संस्थानों में हजारों छात्र रोजाना पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं ऐसे में किसी भी आपात स्थिति के दौरान सुरक्षित निकासी और त्वरित राहत व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. हाल ही के महीने में देश के विभिन्न शहरों में कोचिंग सेंटरों और  व्यवसायिक इमारत में आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन और अधिक सतर्क बना दिया है लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद कई राज्यों की सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है की अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़े हद से को जन्म दे सकती है इसीलिए संस्थानों में केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय वास्तविक सुरक्षा उपायों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. फायर विभाग ने खान ग्लोबल स्टडीज को सभी खामियां दूर करने के लिए अंतिम रूप से 10 दिनों तक का समय दिया है अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगली जांच में यदि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News