Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुहर्रम को लेकर विंध्याचल पुलिस अलर्ट, गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने की अपील, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 11:02:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 11:02:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शासन की मंशा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कंतित, गजिया सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शासन की मंशा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कंतित, गजिया सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं युवाओं से मुलाकात कर आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विंध्याचल क्षेत्र सदैव से गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर पर्व-त्योहार मनाते हैं।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। मुहर्रम को लेकर पुलिस की सक्रियता और जनसंवाद की यह पहल क्षेत्र में शांति, एकता और सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश दे रही है। प्रशासन की तैयारियों से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News