Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में 28 जून को WPSF नेशनल वूमेन डांस लीग ग्रैंड फिनाले, नारी शक्ति संवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 10:59:15 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Yogita Meerwal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 10:59:15 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष राजकन्या , मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशन में " कार्यक्रम के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार, ने बताया कि महिलाओं एवं

विस्तार

राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष राजकन्या , मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशन में " कार्यक्रम के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार, ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित नेशनल वूमेन्स डांस लीग सीज़न 4, ग्रैंड फिनाले एवं नारी शक्ति संवाद प्रतियोगिता का आयोजन होटल अक्ष इन, टोंक रोड़ , जयपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ ए.पी.सिंह. वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, कार्यक्रम अध्यक्षता रजत बैजल एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, अति विशिष्ठ अतिथि डॉ श्वेता सारण प्रोफेसर सोशियोलॉजी, बिहार,अमृता मेघवाल, पूर्व विधायक जालौर, पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक जयपुर ,प्रभुलाल ,ममता बैरवा(retd . AGM RSCB) , एवं विशिष्ट अतिथि एकता राज. (पुलिस निरीक्षक महिला थाना, मानसरोवर ) मीडिया वीडियो प्रेजेंटर क्रिएटर, बादशाह सिंह होंगे। 

विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है,और अपनी शानदार प्रस्तुतियों को निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजकों ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, बोलने का बेहतर अवसर प्रदान किया है, जिससे डांस ओर वक्ता जैसी प्रतिभाएं समाज हित में उभरकर अपना नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में वूमेन पावर सोशिलीटी फाउंडेशन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News