-
☰
No image found.
राजस्थान: आकोड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, कई वर्षों पुराने मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत आकोड़ा, तहसील डेह में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा
विस्तार
राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत आकोड़ा, तहसील डेह में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा करी । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। शिविर मे कलेक्टर कुमार ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने शिविर में प्राप्त परिवेदनाओं की सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करवाया। शिविर में राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धिकरण से संबंधित वर्षों पुराने प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। इस प्रकरण में प्रार्थी ने बताया कि उसके वास्तविक नाम रामेश्वर के स्थान पर लगभग 15 वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड में रामू दर्ज था। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद मौके पर ही नाम शुद्धिकरण कर प्रकरण का समाधान किया गया। इसी प्रकार एक महिला प्रार्थी के नाम के स्थान पर राजस्व अभिलेखों में गलत प्रविष्टि दर्ज होने का मामला भी सामने आया, जिसे आवश्यक परीक्षण के बाद मौके पर ही दुरुस्त कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित एएनसी जांच करवाने तथा संस्थागत प्रसव को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज और परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है तथा इसके लिए जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना आवश्यक है। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
