Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मूंडवा शहरी सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 51 लाभार्थियों को स्वनिधि योजना के चेक वितरित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 10:29:54 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 10:29:54 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार मूंडवा में आयोजित शहरी सेवा शिविर का मंगलवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही

विस्तार

राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार मूंडवा में आयोजित शहरी सेवा शिविर का मंगलवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करी । जिला कलेक्टर ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 51 जरूरतमंद लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। वहीं जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत तीन परिवारों को दो-दो लाख रुपये की बीमा सहायता प्रदान की गई। साथ ही शिविर में नगर पालिका मूंडवा द्वारा 69 तथा स्ट्रेट ग्रांट के अंतर्गत 15 पट्टों का वितरण किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News