Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फरार एक लाख के इनामी शंकर पांडे की तलाश तेज, पुलिस ने घर से कुत्ते का किया रेस्क्यू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 11:15:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 11:15:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। मंगलवार को एक लाख के इनामी आरोपी शंकर पांडे के घर कोतवाली पुलिस, सदर तहसीलदार और भारी पुलिस-राजस्व टीम पहुंची।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। मंगलवार को एक लाख के इनामी आरोपी शंकर पांडे के घर कोतवाली पुलिस, सदर तहसीलदार और भारी पुलिस-राजस्व टीम पहुंची। टीम ने घर के भीतर बंद कुत्ते का रेस्क्यू किया। यह घटना 29 मई की रात की है। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।नामजद आरोपियों में कमलेश चौधरी 4 जून की रात पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं, अन्य तीन आरोपी शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। घटना के 22 दिन बाद भी ये तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

घटना वाली रात शंकर पांडे अपने घर पर ताला बंद कर फरार हो गया था, जिससेउसका पालतू कुत्ता घर के अंदर ही बंद रह गया था। करीब 15 दिन बाद आए तेज तूफान में कमरे का दरवाजा खुलने पर कुत्ता बाहर निकला। UP61CT1154 इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुत्ते को खाना-पानी उपलब्ध कराया था। एक स्थानीय महिला उसकी देखरेख कर रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को कुत्ते को बाहर निकाला। उधर, शंकर पांडे के मकानको बिना नक्शा स्वीकृत कर बनाए जाने के मामले में तीन नोटिस जारी हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News