Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 10:43:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 10:43:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज 23 जून मंगलवार को कस्बे में  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सभासद शराफत हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप संख्या यूपी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज 23 जून मंगलवार को कस्बे में  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सभासद शराफत हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप संख्या यूपी-21 बीएन-5237 ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 9 निवासी रफीक (40 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शफी के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की से घायल रफीक को  जिला अस्पताल बरेली भेजा। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रफीक की मौत हो गई।  मौत की खबर मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा बुंदन एवं सभासद तसलीम और टिंकू ने बताया कि मृतक रफीक की सब्जी मंडी जामा मस्जिद गेट के सामने आटा-चावल की दुकान है रफीक आटा चावल का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 
          
मृतक रफीक नौ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।  असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक रफी की मौत की खबर सुन चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन,  सभासद उद्दीन, सभासद युनूस भाई कोटा डीलर वाहिद अंसारी,  चेयरमैन प्रत्याशी रेहाना बेगम ने मृतक के  परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात मृतक रफीक के शव को 
 सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ‌
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News