-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेजा गया। ज्ञापन में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में हुई कथित चोरी/घटना गंभीर बताते हुए
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेजा गया। ज्ञापन में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में हुई कथित चोरी/घटना गंभीर बताते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम जनमानस की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज न होना चिंताजनक है, जिससे निष्पक्ष जांच पर भी संदेह उत्पन्न होता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान छोटेलाल गंगवार,देवेंद्र प्रकाश जितेंद्र बाबू,सुरेश दिवाकर,मनोज शर्मा,उल्फ़त सिंह रमेश चंद्र प्रवीण कुमार , अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित।
