Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, DIG वैभव कृष्ण ने गिरफ्तारी के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 11:17:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 11:17:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने गाजीपुर जिले के 12 फरार अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने गाजीपुर जिले के 12 फरार अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इस घोषणा के बाद जिले में अपराध की स्थिति और पूर्वांचल में गैंग आधारित अपराधों की चुनौती पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनामी अपराधियों का नेटवर्क गाजीपुर के कोतवाली, भुड़कुड़ा, बिरनों, गहमर, नंदगंज और करंडा थाना क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इनमें बिरनों और नंदगंज थाना क्षेत्रों से सर्वाधिक दो-दो अपराधी शामिल हैं। कुछ आरोपी बिहार और आजमगढ़ के निवासीभी बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ गाजीपुर में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का मानना है कि ये अपराधी स्थानीय नेटवर्क और गिरोहों के सहारे लंबे समय से फरार हैं। इनामी सूची में कोट किला कोहना निवासी बबलू पटवा, रामपुर बलभद्र निवासी वीरेंद्र राम, नसरतपुर निवासी अंकुर यादव, मनिया निवासी सोनू मुसहर, अलीपुर बनगावा निवासी वीरेंद्र दूबे उर्फ भुट्टन, भडसर निवासी भोला राजभर, चाडींपुर निवासी छोटेलाल और धौरे निवासी इंदल चौहान सहित कुल 12 अपराधियों के नाम शामिल हैं। इन सभी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को आशंका है कि इनमें से कई आरोपी संगठित गिरोहों के माध्यम से वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अधिकांश अपराधी लंबे समय से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन 12 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अब सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। और अपराधियों को गिरफ्तार का जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गांव ठक्कर संधू के विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के सामशेरगंज में नाव पर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत; 17 घायल'

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर घटना को लेकर बरेली कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में माँ शीतला क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन, अंडर-16 बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिहार: पकरीबरावां में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, पीओ बिनोद कुमार ने कर्मियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश


Featured News