-
☰
No image found.
पंजाब: गांव की बदहाली पर प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट, ग्रामीण का बयान जमीन पर काम चाहिए
- Photo by : social media
संक्षेप
पंजाब: गुरदासपुर और धारीवाल रंगला पंजाब के सरकारी दावों और ठक्कर संधू की जमीनी हकीकत के बीच अब टकराव तेज हो गया है।
विस्तार
पंजाब: गुरदासपुर और धारीवाल रंगला पंजाब के सरकारी दावों और ठक्कर संधू की जमीनी हकीकत के बीच अब टकराव तेज हो गया है। DC गुरदासपुर के आदेश के बाद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी DDPO ने BDPO धारीवाल से गांव ठक्कर संधू की विस्तृत रिपोर्ट तुरंत तलब की है। रिपोर्ट ईमानदारी से बनेगी या फाइलों में दफन होगी? DC के तालाब की बाउंड्री वॉल और स्ट्रीट लाइट पर तत्काल कार्रवाई के आदेश के बाद अब सबकी नजर DDPO की मंगाई गई रिपोर्ट पर है। गांव में चर्चा आम है, अफसर रिपोर्ट निष्पक्ष बनाएंगे या मिलीभगत से सिर्फ खानापूर्ति करेंगे?" ग्रामीणों का साफ कहना है,हमें कागजी घोड़े नहीं, जमीन पर काम चाहिए।" CM भगवंत मान का रंगला पंजाब ठक्कर संधू का अंधेरा एक तरफ CM भगवंत मान हर कैबिनेट में गांवों को चमकाने के लिए करोड़ों के बजट का ऐलान कर रहे हैं। दूसरी तरफ धारीवाल ब्लॉक के ठक्कर संधू में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं। तालाब खुला पड़ा है - बच्चों की जान खतरे में। शाम 6 बजे के बाद पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है - चोरी का डर, महिलाओं का निकलना बंद। अब प्रधान गरीब सिंह की परीक्षा DC और DDPO के आदेश के बाद अब गेंद गांव के प्रधान गरीब सिंह के पाले में है। पूरा गांव पूछ रहा है। काम शुरू होगा या पुराना बहाना। क्या प्रधान साहब अब मशीनरी लगवाएंगे या कह देंगे "सरकार ने बजट नहीं दिया। पैसा कहां गया। जब CM कह रहे हैं कि गांवों के लिए खजाना खोल दिया, तो ठक्कर संधू सूखा क्यों है। ग्रामीणों की दो-टूक चेतावनी 15 दिन देखते हैं। अगर तालाब की दीवार और लाइट का काम शुरू नहीं हुआ तो DC ऑफिस के बाहर धरना देंगे। सिर्फ रिपोर्ट-रिपोर्ट खेलने से रंगला पंजाब नहीं बनेगा।"
अब 3 सवाल अफसरों से BDPO धारीवाल रिपोर्ट कितने दिन में आएगी और मौके पर जाकर बनाओगे या AC कमरे में? DDPO गुरदासपुर रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार को काम का ऑर्डर कब दोगे? प्रधान गरीब सिंह आदेश मिल गए, अब JCB कब चलेगी या फिर कहोगे ऊपर से फंड नहीं आया।
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
उत्तर प्रदेश: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन किए सीज
बिहार: 20 स्थानों पर निकलेगा मुहर्रम का ताजिया, भड़काऊ बयानबाजी पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहार: मिठाई दुकानों पर हुई छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे गए
