-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सरकार द्वारा संचालित शासकीय महाविद्यालय रजौधा,पोरसा द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत 12 वी पास छात्र छात्राओं के घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सरकार द्वारा संचालित शासकीय महाविद्यालय रजौधा,पोरसा द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत 12 वी पास छात्र छात्राओं के घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। उनको पीले चावल भेंट स्वरूप देकर शासकीय महाविद्यालय रजौधा,पोरसा में अधिक से अधिक प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं तथा छात्रों को महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह तोमर द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे यहां बी.ए.सभी विषय तथा बी.एससी गणित,बी.एससी कंप्यूटर विज्ञान और बी.एससी बॉटनी,बी.एससी जूलॉजी में प्रवेश लेकर कम से कम फीस में स्नातक करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। प्रवेश अभी चालू है साथ ही सरकार द्वारा संचालित सभी छात्र हितकारी योजनाओं छात्रवृत्तियों,गाँव की बेटी,प्रतिभा किरण,संबल योजन,मुख्यमंत्री मेधावी योजना आदि का अधिक से अधिक लाभ उठा कर अपने परिवार वह क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के आस पास के गांव रजौधा,भजन पुरा,धर्म पुरा नगरा अटा निवाजी पुरा,भिखारी पुरा, औरेथी, डोडरी,खेरिया,पान का पुरा,खलक का पुरा,पाटीवाला,पीपरी पूठ आदि ग्रामों में संपर्क किया गया। कॉलेज चलो अभियान महाविद्यालय की प्रवेश प्रभारी प्रो.काजल शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। साथ ही भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ लाल सिंह किरार प्रचार प्रसार में सहयोग किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
उत्तर प्रदेश: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन किए सीज
बिहार: 20 स्थानों पर निकलेगा मुहर्रम का ताजिया, भड़काऊ बयानबाजी पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहार: मिठाई दुकानों पर हुई छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे गए
