-
☰
No image found.
बिहार: 20 स्थानों पर निकलेगा मुहर्रम का ताजिया, भड़काऊ बयानबाजी पर होगी सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: मुहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मंगलवार को स्थानीय वारिसलीगंज थाना परिसर में पुलिस प्रशासन एवं तजियादांरो व आमजन की बीच शांति समिति की बैठक हुई।
विस्तार
बिहार: मुहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मंगलवार को स्थानीय वारिसलीगंज थाना परिसर में पुलिस प्रशासन एवं तजियादांरो व आमजन की बीच शांति समिति की बैठक हुई। पकरीबरावां एसडीपीओ नेतृत्व में आयोजित बैठक में तजियादारों ने पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। जबकि मुहर्रम के दौरान जुलूस निकालने को ले थाना से लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक बताया गया। वहीं जुलूस के दौरान शांति भंग न हो इसके लिए अपने बच्चों खासकर युवाओं को नियंत्रण में रखने का प्रयास करने का प्रशासन ने जोर दिया। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक टीका, टिप्पणी नहीं करने, जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन एवं डीजे बाजा बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। कहा गया कि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत अपने निकट के पुलिस अधिकारी या थाना को दें। वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 20 स्थानों पर बनाया जाता है ताजिया: कार्यक्रम का संचालन करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 20 स्थानों पर ताजिया का निर्माण कर मुहर्रम मनाई जाती है। इस दौरान संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिसपर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी। इस क्रम में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस से ताजियादारों को अवगत कराया गया। प्रखंड क्षेत्र में त्योहार के दौरान अखाड़ों में किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक रहेगी।त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सीओ राजेश कुमार, पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, मुखिया राजकुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, वार्ड पार्षद श्वेतांक कुमार टोनी, मो फखरुद्दीन अली अहमद,अजित यादव, पप्पु चौधरी, हाजीपुर सरपंच संजय कुमार सहित स्थानीय पत्रकारों ने पर्व के दौरान शांति रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
उत्तर प्रदेश: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन किए सीज
बिहार: मिठाई दुकानों पर हुई छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे गए
