-
☰
No image found.
राजस्थान: परिंडा अभियान-2026 की हुई शुरुआत, पक्षियों के लिए लगाए गए जलपात्र
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बसई भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से टीम युवा रिवोल्यूशन द्वारा चलाया गया “परिंडा अभियान-2026” बुधवार को ग्राम पंचायत बसई क्षेत्र से शुरू किया गया।
विस्तार
राजस्थान: बसई भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से टीम युवा रिवोल्यूशन द्वारा चलाया गया “परिंडा अभियान-2026” बुधवार को ग्राम पंचायत बसई क्षेत्र से शुरू किया गया। अभियान के तहत विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अभियान के संयोजक एवं युवा रिवोल्यूशन अध्यक्ष मनोज चौधरी* ने बताया कि संगठन पिछले कई वर्षों से लगातार इस सामाजिक अभियान को संचालित करता आ रहा है। इस भीषण गर्मी मे पंछियो को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पंछियो को प्यास से बचाने की मार्मिक अपील की। सहसंयोजक अमन खोजा* ने जानकारी दी अभियान के प्रथम चरण में राजकीय विद्यालय बसई, राजकीय विद्यालय पेजुका समेत कई विद्यालय मे परिंडे लगाए गए। विद्यार्थियों व ग्रामीणों को पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं ने ग्रामीणों से “हर घर एक परिंडा” लगाने का आह्वान करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। कार्यक्रम में युवा रेवोल्यूशन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी, YRSF के अध्यक्ष अमन खोजा, युवा नेता केसर गुर्जर, प्राचार्य नाहरसिंह,* उप प्राचार्य बेगराज, करण सिंह, मुकेश गुप्ता, नरेश यादव, योगेश सुरेला, शिवम टांक, अशोक भूरान, कल्याण गुर्जर, पृथ्वी यादव, राहुल यादव, जसवंत वर्मा, सचिन खोजा, अंकित सारण सहित अनेक युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: 12 बोर्डों पर उतरे फीडे कोच विक्रम सिंह, बच्चों के आत्मविश्वास ने बटोरी वाहवाही
राजस्थान: प्रदेश की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नागौर में किया गया विशेष अनुष्ठान
राजस्थान: जिला परिषद सभागार में 127 आधार ऑपरेटर्स को तकनीकी अपडेट्स की दी गई जानकारी
राजस्थान: विशेष अभियान के तहत 245 चालान, बिना नंबर प्लेट के 11 वाहन हुए जब्त
बिहार: राजा नाहर सिंह का बलिदान आज भी देता है, देशभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा
