-
☰
No image found.
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में बसपा का जिला स्तरीय कैडर कैंप संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आज आसावरा स्थित खटीक समाज धर्मशाला में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप का गरिमामय आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विस्तार
राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आज आसावरा स्थित खटीक समाज धर्मशाला में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप का गरिमामय आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह रहेअति विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल उपस्थित थे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल ने की मंच का संचालन शंकरलाल बिलडी द्वारा किया गया। कैडर कैंप में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया इस अवसर पर गंगाराम मेघवाल, बालू नायक, अयूब खान, नरेश खटीक, सलीम खान, संतोष कुमारी, काव्या कुमारी, लक्ष्मी देवी, राजू देवी, जगदीश चावरिया, उदयलाल, बंशीलाल सरगरा, पवन नायक और मोहन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल ने दी।
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने की तैयारी, विकास आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, कमलेश भुइयार ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वीट हाउस में भीषण आग, सिलिंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान
