-
☰
No image found.
बिहार: प्रवचन के दौरान आचार्य श्यामदास जी महाराज ने भगवान के 24 अवतारों का किया विस्तृत वर्णन
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: प्रखंड के सोखोदेवरा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्री श्री 108 श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विस्तार
बिहार: प्रखंड के सोखोदेवरा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्री श्री 108 श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वहीं बुधवार को अरनी मंथन से अग्निस्थापन की जाएगी। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं एवं श्रद्धालुओं यज्ञ मण्डप के फेरे लगाने को उत्साहित हैं। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन (चित्रकूट धाम) से पधारे प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता आचार्य श्यामदास जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की कथा में भगवान के चौबीस अवतारों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से बताया गया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म कमजोर पड़ने लगता है,तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर सृष्टि की रक्षा करते हैं तथा अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। आचार्य श्यामदास जी महाराज ने कहा कि भगवान के विभिन्न अवतार मानवता को सत्य, धर्म, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया तथा धर्म के मार्ग पर चलकर सद्कर्म करने का संकल्प लिया। यज्ञ परिसर में लगातार चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने की तैयारी, विकास आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, कमलेश भुइयार ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वीट हाउस में भीषण आग, सिलिंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान
