Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 11:59:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 11:59:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजवती एवं श्री चंदर निवासी ग्राम उस्मापुर, पोस्ट खुर्जा, जनपद बुलंदशहर एक अत्यंत गरीब परिवार से संबंधित हैं। उनकी पुत्री आयुष खुशबू का विवाह चिरंजीव मनोज पुत्र श्री सतीश निवासी ग्राम इस्माइलपुर मुरैना, खुर्जा जंक्शन, जनपद बुलंदशहर के साथ दिनांक 22 जून 2

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजवती एवं श्री चंदर निवासी ग्राम उस्मापुर, पोस्ट खुर्जा, जनपद बुलंदशहर एक अत्यंत गरीब परिवार से संबंधित हैं। उनकी पुत्री आयुष खुशबू का विवाह चिरंजीव मनोज पुत्र श्री सतीश निवासी ग्राम इस्माइलपुर मुरैना, खुर्जा जंक्शन, जनपद बुलंदशहर के साथ दिनांक 22 जून 2026 को ग्राम उस्मापुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्री सोनपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले), मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, सेवा निर्वत लेफ्टिनेंट कर्नल जयराम शर्मा, अजय पाल फौजी, गिर्राज फौजी एवं श्रीमती सरिता गुप्ता सहित अन्य समाजसेवियों ने नवविवाहित कन्या के घर पहुंचकर उसके माता-पिता को घर गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया, जिससे खुशबू का वैवाहिक जीवन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके। 


इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले) ने बताया कि श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आवश्यक घर- गृहस्थी का प्रदान कर परिवारों का सहयोग किया जाता है। संस्था के सदस्य स्वयं विवाह स्थल पर पहुंचकर सामग्री भेंट करते हैं तथा परिवार का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन करती है, जिसमें नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का समस्त आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाता है। ट्रस्ट के संस्थापक श्री सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाता है तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग की हर संभव सहायता की जाती है। मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी ने कहा कि श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित संस्था है, जो निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे रही है।