Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने गंठिलासर ग्राम सेवा शिविर का किया निरीक्षण, दिए गए दिशा निर्देश 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 10:47:21 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 10:47:21 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने  नागौर के गंठिलासर मे चल रहे ग्राम सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की  रही सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया।

विस्तार

राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने  नागौर के गंठिलासर मे चल रहे ग्राम सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की  रही सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पेयजल से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाए। उन्होंने किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने को कहा ।‌ जिला कलेक्टर ने जलापूर्ति एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किए जाने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने सड़क, पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शिविर में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शिविर के दौरान सॉयल हेल्थ कार्ड तथा मंगला पशु बीमा आहार पॉलिसी का वितरण किया। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 131 एवं 136 के अंतर्गत नामशुद्धि से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का त्वरित समाधान किया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली।
शिविर में नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।‌

Related News

उत्तर प्रदेश: "मोहर्रम की तैयारियों में बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था संग विकास कार्यों की भी समीक्षा"

बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई

महाराष्ट्र: पावसाळ्यापूर्वी वीज यंत्रणा सज्ज ठेवा, आमदार समीर कुणावार यांचे MSEB अभियंत्यांना निर्देश

उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म

उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने शुरू किए सेवा के नए प्रकल्प, एंबुलेंस शव वाहन व वाटर कूलर का लोकार्पण


Featured News