-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: टीबी उन्मूलन अभियान को बढ़ावा, सेल एग्री, कमोडिटीज लिमिटेड ने वितरित की पौष्टिक आहार पोटली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड (पूर्व में सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड), फतेहुल्लापुर, गाजीपुर द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पौष्टिक आहार पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड (पूर्व में सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड), फतेहुल्लापुर, गाजीपुर द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पौष्टिक आहार पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गाखर जी रहे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की टीम से विवेक जी, सुनील जी एवं योगेन्द्र जी उपस्थित रहे। साथ ही समर्पण संस्था की संचालिका सुश्री सविता मैम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के जीएम साहब ने भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की सराहना की तथा कहा कि “उपचार एवं जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ”उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा जी, अवधेन्द्र प्रताप जी, महिपाल सिंह जी, अखिलेश गुप्ता जी, दिनेश कुमार शर्मा जी, जय प्रकाश पाठक जी, आदित्य प्रताप सिंह जी, विपुल उपाध्याय जी, अमित तिवारी जी, ताराचंद जी, दिनकर जी, संजय कुंवर जी, विनोद श्रीवास्तव जी, धीरज वर्मा जी तथा अरविंद आडवाणी जी सहित कंपनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने शुरू किए सेवा के नए प्रकल्प, एंबुलेंस शव वाहन व वाटर कूलर का लोकार्पण
