Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर में एनएच-458 पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 अवैध निर्माण हटाए गए

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 10:49:08 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 10:49:08 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना तथा जिला कलेक्टर नागौर के निर्देशन में जिलेभर में संचालित विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार को जायल उपखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-458 (निम्बी जोधा-डेगाना खंड) पर व्यापक कार्रवाई करते हुए 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

विस्तार

राजस्थान: माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना तथा जिला कलेक्टर नागौर के निर्देशन में जिलेभर में संचालित विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार को जायल उपखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-458 (निम्बी जोधा-डेगाना खंड) पर व्यापक कार्रवाई करते हुए 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमणमुक्त बनाकर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन को निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। बड़ी खाटू एवं आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा अतिक्रमणों का सर्वेक्षण कर संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से उपखंड अधिकारी जायल रजत के निर्देशन में संपन्न हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से सहायक अभियंता महेंद्र चौधरी एवं वर्मा, राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार विजय बाजिया, भू-अभिलेख निरीक्षक किसन लाल तथा पटवारी लालाराम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपखंड अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण जनहित एवं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं जिला कलेक्टर की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय राजमार्गों को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा शेष चिन्हित अतिक्रमणों के विरुद्ध भी आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: "मोहर्रम की तैयारियों में बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था संग विकास कार्यों की भी समीक्षा"

बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई

महाराष्ट्र: पावसाळ्यापूर्वी वीज यंत्रणा सज्ज ठेवा, आमदार समीर कुणावार यांचे MSEB अभियंत्यांना निर्देश

उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म

उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने शुरू किए सेवा के नए प्रकल्प, एंबुलेंस शव वाहन व वाटर कूलर का लोकार्पण


Featured News