-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: "मोहर्रम की तैयारियों में बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था संग विकास कार्यों की भी समीक्षा"
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 22 जून 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन जी, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार जी एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय जी की अध्यक्षता में "सेंट्रल पीस कमेटी" की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु बलरामपुर पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 22 जून 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन जी, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार जी एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय जी की अध्यक्षता में "सेंट्रल पीस कमेटी" की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु बलरामपुर पुलिस सप्ताह भर पूर्व से ही अलर्ट मोड पर है। "जिले में शांति, भाईचारा और कानून का राज कायम रहे" - यही प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में 18 जून को DIG देवीपाटन मंडल श्री अशोक कुमार शुक्ला जी द्वारा जनपद के संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों एवं कर्बला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तब से प्रत्येक थाने पर लगातार पीस कमेटी की बैठकें आयोजित हो रही हैं। विकास की रफ्तार भी जारी: मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। CMIS पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - दुर्घटनाएं रोकने पर मंथन विधायक निधि, सांसद निधि एवं PM जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा
सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के सख्त निर्देश
विभागीय समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण पर विशेष जोर त्योहार भी मनेगा, विकास भी होगा - शांति और सुरक्षा के साथ" बलरामपुर प्रशासन का यही संकल्प है।
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम द्वारा गठित टीम ने की बातचीत
बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई
