Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में जुटेंगे 1100 श्रद्धालु, गिरनार पर्वत पर होगा निर्वाण लाडू महोत्सव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jinesh Kumar Jain , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 11:35:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 11:35:02 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर उनकी मोक्षस्थली गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ श्री गिरनार पर्वत पर 20 जुलाई 2026 को भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

 

" >

राजस्थान: जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर उनकी मोक्षस्थली गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ श्री गिरनार पर्वत पर 20 जुलाई 2026 को भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर उनकी मोक्षस्थली गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ श्री गिरनार पर्वत पर 20 जुलाई 2026 को भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस पुण्य अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से लगभग 1100 जैन श्रद्धालु 18 जुलाई 2026 से रेल, बस एवं हवाई मार्ग द्वारा गिरनार पहुंचेंगे। यात्रा के मुख्य संयोजक श्री पवन गोधा (दिल्ली) ने बताया कि दिल्ली, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा सहित देश के अनेक नगरों से श्रद्धालु पूर्ण धार्मिक वातावरण में इस यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। समाज में इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

जयपुर से यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व श्री पीयूष जैन एवं श्री अजय जैन (दिल्ली वाले) द्वारा संभाला जा रहा है। यात्रियों के लिए आवागमन, आवास, भोजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि आदिनाथ टीवी चैनल के संचालक एवं समाजसेवी श्री पवन गोधा विगत 12 वर्षों से जैन धर्म के शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी की विशाल यात्राओं का सफल संचालन कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष लगभग 10 से 11 हजार श्रद्धालुओं को सम्मेद शिखरजी की यात्रा कराई जाती है। अब तक लगभग 68 हजार श्रद्धालु इन यात्राओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: "मोहर्रम की तैयारियों में बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था संग विकास कार्यों की भी समीक्षा"

बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई

महाराष्ट्र: पावसाळ्यापूर्वी वीज यंत्रणा सज्ज ठेवा, आमदार समीर कुणावार यांचे MSEB अभियंत्यांना निर्देश

उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म

उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने शुरू किए सेवा के नए प्रकल्प, एंबुलेंस शव वाहन व वाटर कूलर का लोकार्पण


Featured News