Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दिशा बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए जनहित के मुद्दे, विकास कार्यों में तेजी के दिशा-निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 11:16:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 11:16:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टेªट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मा0 सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं मा0विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, मा0 विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, मा0

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टेªट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मा0 सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं मा0विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, मा0 विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, मा0 विधायक सदर जयकिशुन शाहू, मा0विधायक जखनियां बेदीराम, मा0 विधायक जंगीपुर डा0 विरेन्द्र यादव, मा0विधायक सैदपुर अंकित भारती, मा0 नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुखगण, नामित सदस्य/प्रधानगण की उपस्थिति मंे सम्पन्न हुआ। बैठक मे सदन की कार्यवाही प्रारम्भ करने के साथ ही पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पढकर सुनाया गया।  बैठक मे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने  बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पी पी टी के माध्यम से  प्रस्तुत किया ।  

बैठक मे मा0 सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत रायपुर से जाही रोड , कुसुम्ही कला से मदनहीं भटौली चोचकपुर रोड, गौसपुर हरिहरपुर सरायगोकुल रोड,  एवं रेवतीपुर से तिलवा रोड का कार्य को यदि कही व्यवधान हो तो उसे सही कराते हुए कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने जनपद मे खाद की स्थिति की जानकारी ली तथा किसानो को रकबा (जोत) के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चत कराने को कहा। उन्होने कहा कि अब बरसात का मौसम आने वाला है जनपद मे 11 छोटी बड़ी नदिया प्रवाहित होती है। गंगा का जनपद मे लगभग 65 किमी का प्रवाह है। बाढ के दिनो मे जनपद के लगभग 30 गॉव प्रभावित होती है। इस लिए सभी प्रभावित गॉवो एंव गंगा के किनारे वाले गॉवो में पशुओ का टीकाकरण एवं समस्त उपचार की तैयारियां पहले ही कर लिया जाये। उन्होने कहा कि इन स्थानो पर मोबाईल वैन की तैनाती सुनिश्चित कर संचालित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद पर ऐसे पात्र व्यक्ति जो आयुष्मान कार्ड से वंचित है उनका पात्रता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाये। बैठक मे उन्होने सरकार की मंशा के अनुरूप महिला सुरक्षा के प्रति वन स्टाप सेन्टर मे धरेलू हिंसा, 


बलात्कार, दहेज उत्पीड़न,एंव अन्य प्रकरणो पर महिलाओ को किस प्रकार की सहायता एवं संरक्षण दिये गये है उसकी रिपोर्ट समस्त सदस्यो को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक मे सदन द्वारा जल जीवन मिशन (हर घर जल योजना फेज-2 एवं 05) के कार्य प्रगति पर असंतुष्टता व्यक्त की गयी। बैठक मे मा0 सांसद जी ने कहा कि पंेशन प्रकरण मे 30 व्यक्तियों को मृतक घोषित कर उनका पेंशन बन्द कर दिया गया है उसकी जॉच कर प्राथमिकता के तौर उनका पेंशन चालू किया जाये जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां-जहां सचिव द्वारा जीवित व्यक्तियों को मृतक घोषित कर पेंशन बन्द किया गया है उसकी विभागीय जॉच कर कार्यवाही की जाये।  बैठक मे मा0 सांसद एंव सदस्यागणों द्वारा एक स्वर मे विद्युत विभाग के कार्याे प्रति लापरवाही पर आवाज उठायी गयी तथा विभाग की कार्यशैली को बदलने का आग्रह किया गया। उनका कहना था कि विद्युत जॉच के नाम पर बिना वजह किसी भी उपभोक्ता को परेशान न किया जाये, समय पर जले हुए ट्रांस्फार्मर की मरम्मत एवं बदलने की कार्यवाही हो। मा0 सांसद जी द्वारा सैदपुर मे विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता के आत्महत्या वाले प्रकरण मे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा दिये गये निर्देश को एक ऐतिहासिक फैसला माना और कहा कि इस तरह का कदम स्वागत योग्य है जिस पर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूॅज उठा। 


अध्यक्षता करते मा0 सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये साथ ही विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ जनप्रतिनिधियों को कराये जाने वाले कार्याे के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए सम्बन्धित कार्याे को पूर्ण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।  बैठक के दौरान मा0 विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, प्रा0विद्यालयों की मरम्मत, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। माननीय सांसद द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई 

समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट मा0 जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मा0 सांसद जी ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाएॅ संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाये।  बैठक मे महात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना (जी0राम0जी) दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बींमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेन्सी योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान काल सेन्टर, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-पीडीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गॉ

Related News

उत्तर प्रदेश: "मोहर्रम की तैयारियों में बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था संग विकास कार्यों की भी समीक्षा"

बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई

महाराष्ट्र: पावसाळ्यापूर्वी वीज यंत्रणा सज्ज ठेवा, आमदार समीर कुणावार यांचे MSEB अभियंत्यांना निर्देश

उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म

उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने शुरू किए सेवा के नए प्रकल्प, एंबुलेंस शव वाहन व वाटर कूलर का लोकार्पण


Featured News