Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 12:05:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 12:05:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुंवर गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर नवाबगंज स्थित बंद पड़ी ओसवाल चीनी मिल के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया है। आपको बता दे  नवाबगंज स्थित

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुंवर गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर नवाबगंज स्थित बंद पड़ी ओसवाल चीनी मिल के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया है। आपको बता दे  नवाबगंज स्थित ओसवाल चीनी मिल पिछले कुछ समय से बंद पड़ी है, जिसके कारण वर्ष 2023-24 और 2024-25 के किसानों का लगभग 70 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक लंबित है। आरोप है कि कई बार शिकायत और धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कांग्रेस नेता ने बताया कि किसानों ने तहसील स्तर पर भी विरोध दर्ज कराया और गन्ना 

विकास से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। 6 जून 2026 को बड़ी संख्या में किसानों ने राज्यमंत्री के आवास पर भी प्रदर्शन किया, फिर भी बकाया भुगतान नहीं हुआ। पत्र में मांग की गई है कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों के बकाया भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि क्षेत्र के किसानों को आर्थिक राहत मिल सके। ज्ञापन देने के समय रमेश चंद श्रीवास्तव सुरेश, दिवाकर, राज गंगवारसालिकराम घनश्याम सर्वेश , दुर्वेश कुमार, अनिल कुमार मोहन स्वरूप छेदालाल , राधे श्याम ,तुलाराम ,दिनेश, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।