Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पंचायती राज ग्रामीण सेवा शिविर धनोप में संपन्न, ग्रामीणों के लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 03:14:41 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 03:14:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पंचायती राज ग्रामीण सेवा शिविर धनोप में संपन्न, ग्रामीणों के लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र के ग्राम धनोप में पंचायती राज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम सेवा सहकारी समिति धनोप के प्रांगण में किया गया।

विस्तार

राजस्थान: पंचायती राज ग्रामीण सेवा शिविर धनोप में संपन्न, ग्रामीणों के लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र के ग्राम धनोप में पंचायती राज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम सेवा सहकारी समिति धनोप के प्रांगण में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों एवं किसानों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी सुनील कुमार पीपलीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में शुद्धिपत्र, नामांतरण, बंटवारा, पालनहार योजना, रास्ता संबंधी विवादों के निस्तारण, राजस्व अभिलेखों में सुधार सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निपटारा किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को पट्टा वितरण किया गया ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर फूलियाकलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, विकास अधिकारी शाहपुरा, ग्राम पंचायत प्रशासक रिंकू देवी वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार मीणा, भू-अभिलेख अधिकारी सुरेश जी सुखवाल, पटवारी प्रकाश जाट, अनुभा जैन, कृषि पर्यवेक्षक कैलाश माली, बृजेश मेघवंशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने लंबित कार्यों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस प्रकार के शिविरों को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या के लिए प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। शिविर का सफल आयोजन सभी विभागों के समन्वय एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में बीडीए का बड़ा एक्शन: अग्निसुरक्षा में लापरवाही पर दो होटल सील, शहर में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र: "पत्रकार व समाजकल्याणासाठी संघटित व्हा; लोकस्वातंत्र्य पत्रकार महासंघाच्या मेळाव्यात देवाभाऊ कदम यांचे आवाहन"

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने की तैयारी,  विकास आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, कमलेश भुइयार ने सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश: गोंडा आरटीओ में बिजली की बर्बादी! खाली हॉल में दिनभर चलते मिले AC-पंखे, व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वीट हाउस में भीषण आग, सिलिंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान


Featured News