-
☰
No image found.
बिहार: भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमानजी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमानजी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुआ। गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित इस
विस्तार
बिहार: प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमानजी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुआ। गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया। अनुष्ठान का शुभारंभ वाराणसी से पधारे आचार्य चुनचुन पाण्डेय द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से किया गया। इसके उपरांत ठाकुरबाड़ी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो सीधे गांव भ्रमण करते हुए महादेव मठ मंदिर पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि महोत्सव के दौरान 24 घंटे का अखंड रामधुनी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा,जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहेगा।इस आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने की तैयारी, विकास आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, कमलेश भुइयार ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वीट हाउस में भीषण आग, सिलिंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान
