-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहराकलां के खेल मैदान में वृहद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहराकलां के खेल मैदान में वृहद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 295 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया, जिसमें अनुसूचित जाति के 233, अनुसूचित जनजाति के 01, अन्य पिछड़ा वर्ग के 55, सामान्य वर्ग के 02 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 04 जोड़े शामिल रहे। समारोह में मा० विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा० विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, ब्लॉक प्रमुख राजगढ़, सांसद प्रतिनिधि, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवारों के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऐसे परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पुत्रियों का विवाह कराने में कठिनाई महसूस करते हैं। योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी स्थापना हेतु 60 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार रुपये की सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, चांदी की पायल एवं बर्तन प्रदान किए गए। वहीं भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 15 हजार रुपये प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजन हेतु व्यय किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
पश्चिम बंगाल: Senco Gold & Diamonds शोरूम में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर बदमाश फरार
