-
☰
बिहार: शब-ए-बारात पर्व श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड सहित बाजार क्षेत्र और आसपास के गांवों में इस्लामिक कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं रात मंगलवार को शब-ए-बारात का पवित्र त्योहार पूरी श्रद्धा, आस्था और शांति के साथ मनाया गया।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड सहित बाजार क्षेत्र और आसपास के गांवों में इस्लामिक कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं रात मंगलवार को शब-ए-बारात का पवित्र त्योहार पूरी श्रद्धा, आस्था और शांति के साथ मनाया गया। यह त्योहार इस वर्ष 3 फरवरी 2026 को मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लिए यह रात अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसे इबादत, रहमत और मगफिरत की रात कहा जाता है। शब-ए-बारात की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और अपने घरों में रहकर पूरी रात नमाज, कुरआन की तिलावत, तस्बीह और दुआओं में समय बिताया। लोगों ने अपने गुनाहों की माफी मांगी और अल्लाह से रहमत व बरकत की दुआ की। कई स्थानों पर कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों के लिए फातिहा पढ़ी गई और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं की गईं। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शब-ए-बारात की मुबारकबाद दी और समाज में अमन-चैन व भाईचारे की कामना की। त्योहार को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे नवादा जिले में शब-ए-बारात का पर्व आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता