Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: किराए के छोटे भवन में चल रहे रजिस्ट्री ऑफिस से बढ़ी परेशानी, बंथला शिफ्ट करने की मांग हुई तेज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: Tarun Sharma , दिल्ली  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 09:50:48 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Tarun Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 09:50:48 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: लोनी सब-रजिस्टर्ड ऑफिस को बंथला शिफ्ट करने की मांग तेज, जनता को हो रही भारी परेशानी लोनी प्रथम और द्वितीय सब-रजिस्टर्ड ऑफिस को बंथला तहसील के नजदीक स्थानांतरित किए जाने की मांग तेज हो गई है।

विस्तार

दिल्ली: लोनी सब-रजिस्टर्ड ऑफिस को बंथला शिफ्ट करने की मांग तेज, जनता को हो रही भारी परेशानी लोनी प्रथम और द्वितीय सब-रजिस्टर्ड ऑफिस को बंथला तहसील के नजदीक स्थानांतरित किए जाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा कार्यालय 2019 से किराए के छोटे भवन में चल रहा है, जहां न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है, न पेयजल सुविधा और न ही भीड़ संभालने की उचित व्यवस्था।लोगों के मुताबिक, कार्यालय परिसर में रोजाना रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि आने-जाने में दिक्कत होती है,

और परिसर के आसपास व्यवस्था भी कमजोर नजर आती है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोनी तहसील का संचालन अब बंथला क्षेत्र में होने के कारण सब-रजिस्टर्ड ऑफिस को भी वहीं के नजदीक स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को एक ही क्षेत्र में सभी जरूरी राजस्व सेवाएं मिल सकें। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि जनता को बेहतर सुविधा भी मिलेगी।लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस कार्यालय को उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि रजिस्ट्री कार्य अधिक सुचारू और सुविधाजनक तरीके से हो सके।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News