Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: बसपा दिल्ली की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति तैयार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: Fulchand Malviya , दिल्ली  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 10:05:10 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 10:05:10 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दिल्ली प्रदेश की सांगठन समीक्षा और विस्तार को लेकर आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में पार्टी के सांगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए विस्तृत चर्चा हुई

विस्तार

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दिल्ली प्रदेश की सांगठन समीक्षा और विस्तार को लेकर आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में पार्टी के सांगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए विस्तृत चर्चा हुई बैठक में मुख्य रूप से बसपा सुप्रीमो, बहुजन महानायक माननीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशों को संगठन में सख्ती से लागू करने और दिल्ली में बसपा के जनांदोलन को नया आयाम देने का संकल्प लिया गया संगठन को मजबूती देने और इसका विस्तार करने के लिए बैठक में एक ठोस ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है इसके तहत जोन प्रभारियों, जिला कमेटियों और विधानसभा कमेटियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी कमेटियों को निर्देशित किया गया है कि वे सेक्टर कमेटियों को सीधे बूथ स्तर पर सक्रिय करें प्रत्येक बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की टोली तैयार करने की पूरी रूपरेखा तय की गई है। 

ताकि पार्टी का संदेश सीधे आम जनता तक पहुँच सके बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ दिल्ली में बसपा के आंदोलन को तेज करने और जन-जन तक बहुजन विचारधारा को पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया
बैठक में उपस्थित मुख्य वक्ताओं और वरिष्ठ नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश तंवर जी, प्रदेश प्रभारी श्री ललित गौतम जी और प्रदेश प्रभारी श्री सुदेश कुमार आर्या जी ने उपस्थित सांगठनिक साथियों को संबोधित किया सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज को अधिकार दिलाने का एकमात्र रास्ता बसपा की मजबूती है, और इसके लिए हर एक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरना होगा। 
 

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News