-
☰
No image found.
हरियाणा: हर दिन हो रही शत-प्रतिशत गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील डीसी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें।
विस्तार
हरियाणा: आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जा रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की मांग के अनुसार 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है। और किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। जिले में गैस सिलेंडरों के स्टॉक की भी कोई कमी नहीं है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस कुल- 22209 घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं में वितरित किए गए है। मांग अनुसार हर दिन शत प्रतिशत सप्लाय सुनिश्चित की जा रही है। मांग और आपूर्ति में कोई अंतर नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता को पैनिक की स्थिति से बचते हुए अनावश्यक स्टॉकिंग से बचने की सलाह दी जाती है। वे अनावश्यक लाइन में न लगे।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
