-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मां-बेटी पर तेजाब से किया हमला, मौके पर मौजूद युवती की मौत, आरोपी हुआ फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामकोला (कुशीनगर) थाना क्षेत्र के मोरवन इमिलिहा गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामकोला (कुशीनगर) थाना क्षेत्र के मोरवन इमिलिहा गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी 25 वर्षीय काजल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी मां लीलावती यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, जहां काजल ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
